{"_id":"5c6435c5bdec2259c006a298","slug":"41550071237-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बारिश में न हो जलभराव, निगम बना रहा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बारिश में न हो जलभराव, निगम बना रहा प्लान
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पालिका से निगम बनने के बाद महानगर में शामिल 50 से ज्यादा कालोनियां निगम के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। इन कालोनियों में पानी की निकासी के उचित इंतजाम नहीं हैं जिससे जलभराव हो सकता है। इन कालोनियों को बारिश से बचाने के लिए निगम मेगा प्लान तैयार करने में जुटा है।
नगर पालिका मथुरा-वृंदावन को मिलाकर निगम बनने के बाद करीब 100 कालोनी निगम के दायरे में आ गई हैं, जिनमें जल की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे कालोनीवासी परेशान हैं। उनके घरों सें निकला पानी खाली प्लाट या सड़कों पर भरा रहता है। पानी की निकासी न होने के चलते बारिश के दिनों में इन कालोनियों के लोगों को परेशानी होती है।
कालोनी वाले निगम के अधिकारियों से जलनिकासी के समाधान के लिए गुहार लगा रहे हैं। बुधवार को भी कई कालोनीवासियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। वार्ड संख्या 51 की चाणक्यपुरी निवासी एडवोकेट रनवीर चौधरी, रूपेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई दफा नगर आयुक्त समीर वर्मा, महापौर से मुलाकात भी की लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
नगर आयुक्त समीर वर्मा ने बताया कि उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसी कालोनियों की सूची तैयार कर प्लान तैयार करें ताकि इनमें क्रमश: विकास कार्य कराए जा सकें।