{"_id":"5c61ac29bdec224bff2420ab","slug":"41549904937-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने छह प्रधानाचार्यों के रोके वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने छह प्रधानाचार्यों के रोके वेतन
विज्ञापन
100 का नोट
कासगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने सहावर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितता के मामले सामने आए। विद्यालयों के लिए आवंटित कंपोजिट ग्रांट के उपयोग न करने, उपस्थिति रजिस्टर में हेरफर करने के मामले सामने आए।
बीएसए ने सहावर के ग्राम पदारथपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट का पूरा धन खर्च न करने का मामला सामने आया। गंजडुंडवारा के नगला तिलक में बच्चों को दूध का वितरण न करने की शिकायत मिली। साथ ही मंगलवार को फलों का वितरण भी नहीं किया गया। प्रथम विद्यालय नगला मोहन में शैक्षिक स्तर निम्न पाया गया। विद्यालय के लिए जारी की गई कंपोजिट ग्रांट खर्च नहीं की गई थी। प्राथमिक विद्यालय बगवास एवं नगला खिमाई में उपस्थ्ति बच्चों से अधिक संख्या रजिस्टर में दर्ज पाई गई। इसे एमडीएम में हेरफेर का मामला माना गया। इन अनियमितताओं के चलते विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं इंचार्ज प्रधानाचार्य के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लिया गया है। वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। अनियमितताओं के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा।
बिना मान्यता के संचालित मिला विद्यालय
कासगंज। बीएसए के निरीक्षण में नगला खिमाई में डीएबी पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित मिला। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक कक्षाएं संचालित होते मिली। मान्यता के कागज मांगे गए, लेकिन कागज नहीं दिखाए गए। इसके बाद विद्यालय संचालक को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई।