{"_id":"5c5eece9bdec227378302bf6","slug":"41549724905-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर में होली महोत्सव आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर में होली महोत्सव आज से शुरू
विज्ञापन
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। 10 फरवरी (वसंत पंचमी) से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फाग का आनंद बिखरेगा। जन जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज वसंत पंचमी से होली के रंग में रंग जाएंगे।
ठाकुरजी वसंत पंचमी के दिन से ही ब्रज की होली का आनंद लेंगे तथा सेवायत भक्तों पर भी अबीर गुलाल की बरसात करेंगे। सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन से ही 40 दिवसीय फाग महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा और दोपहर शृंगार आरती के बाद गुलाल की होली होगी।
शृंगार आरती के बाद ही ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज वसंती पोशाक धारण कर प्रतीकात्मक रूप से भक्तों संग गुलाल की होली खेलेंगे। वसंत पंचमी पर गोस्वामियों द्वारा चांदी के पांच थालों में हरा, लाल, वसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला जाता है। मंदिर की चोटी पर होली ध्वज लगेगा।