फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   800 प्राइमरी शिक्षकों के सहारे होगी बोर्ड परीक्षा

800 प्राइमरी शिक्षकों के सहारे होगी बोर्ड परीक्षा

Thu, 17 Jan 2019 11:11 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
800 प्राइमरी शिक्षकों के सहारे होगी बोर्ड परीक्षा
GOOD NEWS UP BOARD - फोटो : SELF
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग के पास शिक्षकों का टोटा है। विभाग ने शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग का सहारा लेने की योजना बनाई है। इसके लिए शिक्षकों की मांग भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 58 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 38030 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक और सचल दल आदि के लिए लगभग 1400 शिक्षकों की आवश्यकता होगी। हालांकि शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महज 600 शिक्षक मौजूद हैं। इनमें से राजकीय विद्यालयो में 56 और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 400 शिक्षक हैं। वित्तविहीन विद्यालयों के 150 शिक्षक बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी दे सकते हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शेष शिक्षकों की पूर्ति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग का सहारा लेने का निर्णय लिया है। डीआईओएस आरएसएस राजपूत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 1400 शिक्षकों की आवश्यकता है। 800 शिक्षकों की मांग बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन


पांच केंद्रों पर होगा बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन!
एटा। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला मुख्यालय के पांच केंद्रों पर किया जाएगा। डीआईओएस ने चयनित केंद्रों का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात फरवरी से शुरू बोर्ड परीक्षाओं के बाद मार्च अंतिम सप्ताह से प्रस्तावित उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। डीआईओएस कार्यालय ने शहर के पांच विद्यालयों (राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, आर्य विद्यालय एवं क्रिश्चियन इंटर कालेज) को केंद्र बनाने का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है।


जीआईसी मुख्य संकलन केंद्र
एटा। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मुख्य संकलन केंद्र राजकीय इंटर कालेज होगा। वहीं तहसीलवार बनाए गए सह संकलन केंद्रों में जनता इंटर कालेज कैल्ठा अलीगंज एवं जलेसर में आदर्श इंटर कालेज को बनाया गया है। बोर्ड के अनुमोदन के बाद डीआईओएस एनडी वर्मा ने इसकी घोषणा कर दी है। बता दें कि जिले में 97 परीक्षा केंद्रों पर 57155 बोर्ड परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed