फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मंडलायुक्त ने दो लेखपाल और कानूनगो को किया निलंबित

मंडलायुक्त ने दो लेखपाल और कानूनगो को किया निलंबित

Tue, 15 Jan 2019 10:15 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने दो लेखपाल और कानूनगो को किया निलंबित
मंडलायुक्त ने दो लेखपाल और कानूनगो को किया निलंबित - फोटो : अमर उजाला
एटा/जलेसर। संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने जन समस्याओं को सुनकर शिकायतों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायत निस्तारण में कोताही बरतने वाले तहसीलदार, शिकायत लिपिक एवं दो रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं गांव मंडनपुर के लेखपाल, गांव मई के कानूनगो एवं लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही कर उन्हें निलंबित करने तथा वन एवं नलकूप विभाग के अनुपस्थित अधिकारियों का जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील जलेसर में मंडलायुक्त अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इसमें अपर आयुक्त शमीम अहमद खां, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह तथा उप जिलाधिकारी रामशंकर भी शामिल रहे। मंडलायुक्त के समक्ष गांव मकसूदपुर निवासी रहीला बेगम पहुंची, जिन्होंने बताया कि विगत अक्तूबर 2017 में झोपड़ी में आग लग जाने के इसको लेकर पूर्व रजिस्ट्रार कानूनगो जितेंद्र सिंह तथा मौजूदा रजिस्ट्रार कानूनगो राजकुमार को निलंबित कर दिया। गांव मंडनपुर निवासी सरिता द्वारा विरासत दर्ज न होने पर कानूनगो सीसराम तथा लेखपाल सुरजीत के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर उन्हें निलंबित करने के आदेश दिया। गांव मई निवासी रामदयाल द्वारा पट्टा की पैमाईश एवं अवैध कब्जा के शिकायती का निस्तारण न होने पर लेखपाल बिजेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए। वहीं राशन डीलर की शिकायत के बाद गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न करने पर पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं अपर आयुक्त शमीम अहमद खां द्वारा पूर्व संपूर्ण समाधान दिवसों की शिकायत के निस्तारण की पुष्टि न करने तथा अधिकारियों की टिप्पणी न मिलने पर तहसीलदार विजय कुमार छत्रपति तथा शिकायत लिपिक (माल बाबू) पुष्पेंद्र सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वन एवं नलकूप विभाग के अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed