{"_id":"5c3e0e18bdec2273a1355189","slug":"41547570712-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
Docter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य टीम राजा का रामपुर क्षेत्र के कस्बा बिल्सड़ में पहुंची। यहां पर चार झोलाछापों के यहां टीम ने छापे मारे। टीम को देखकर दो झोलाछाप भाग खड़े हुए तो दो से पूछताछ के बाद दस्तावेज मांगे गए, मगर कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। चारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के कस्बा बिल्सड़ पट्टी में स्वास्थ्य टीम झोलाछापों के यहां छापा मारने पहुंची। यहां पर डा. रफ्फन खां के क्लीनिक पर टीम पहुंची तो मरीजों को ड्रिप और दवाएं दी जा रही थी। टीम को देखकर यहां हड़कंप मच गया। चिकित्सक भागने लगा तो टीम ने पकड़ लिया और जरूरी दस्तावेज मांगे गए। मगर झोलाछाप किसी भी तरह के दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद डाक्टर बंगाली के क्लीनिक पर छापा डाला गया, मगर यहां पर दो-एक मरीज ही मिला। इसके बाद टीम डा. अवधेश के क्लीनिक पर पहुंची तो वह वह भाग खड़ा हुआ, यहां पर मरीजों की खासी संख्या थी। मगर टीम ने दुकान पर ही जरूरी दस्तावेजों को दिखाने के लिए नोटिस चस्पा करते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है। वहीं झोलाछाप डा. नीरज के क्लीनिक पर टीम पहुंची तो वह खिसक गया। जिसके क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया गया है। झोलाछाप नोडल अधिकारी डा. आरएन गुप्ता ने बताया है कि झोलाछापों की शिकायत मिली थी। जिसके बाद छापा मारा गया, जिसमें चार झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।