फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एक्सप्रेसवे पर किसानों से मारपीट कर 90 हजार रुपये लूटे

एक्सप्रेसवे पर किसानों से मारपीट कर 90 हजार रुपये लूटे

Wed, 19 Dec 2018 08:27 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर किसानों से मारपीट कर 90 हजार रुपये लूटे
डैमो
नौहझील (मथुरा)। बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर अलीगढ़ के गांव गोरोला निवासी किसान परिवार से बदमाशों ने 90 हजार रुपये लूट लिए। पिता-पुत्र अपने परिवार के एक सदस्य के साथ बाजना में लगने वाली पैंठ से पशु खरीदने जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने इन्हें लिफ्ट दी और लूटपाट करने के बाद फेंक दिया। सुबह सुबह हुई वारदात से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


किसान परिवार के साथ लूटपाट की यह वारदात एक्सप्रेसवे पर अवाखेड़ा के पास की बताई जा रही है। अलीगढ़ में टप्पल के गांव गोरोला निवासी मुंशी अपने बेटे मनीष और भाई बाबू के साथ बाजना में लगने वाली पशु पैंठ से पशुओं की खरीद करने के लिए निकले थे। इनका गांव एक्सप्रेसवे के करीब है लिहाजा सुबह को करीब साढ़े आठ बजे यह तीनों लोग एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और
विज्ञापन


वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान नोएडा की तरफ से एक स्विफ्ट कार आई और इन लोगों को बाजना छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। कार में तीन लोग सवार थे। जब कार नौहझील थाना क्षेत्र में आवाखेड़ा के पास पहुंची तो स्विफ्ट सवार बदमाशों ने असलहे निकाल लिए और तीनों के पास पशुओं की खरीद करने के लिए रुपये थे जो बदमाशों ने छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के पास से 90 हजार की नकदी बदमाशों ने लूट ली और मारपीट करने के बाद कार से फेंक दिया। बदमाशों के चले जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर चेकिंग की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।


पुलिस की सुस्ती से एक्सप्रेसवे पर बढ़ गए अपराध
नौहझील। यूं तो यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जाते हैं लेकिन जिस तरह से वारदात बढ़ रही हैं उससे साफ है कि पुलिस की गश्त केवल कागजों में ही हो रही है। पुलिस का खौफ तो रह ही नहीं गया है। ताबड़तोड़ वारदातों से हर कोई दहशत में है। कब किसके साथ घटना हो जाए कहा नहीं जा सकता। यमुना एक्सप्रेसवे पर गश्त के लिए एक्सप्रेसवे अथारिटी ने पुलिस को जीप भी उपलब्ध करा रखीं हैं। लेकिन हकीकत में यह जीप कहां दौड़ रहीं हैं कोई नहीं जानता। पिछले कुछ दिनों में नौहझील क्षेत्र में अपराध बढ़ा है लेकिन पुलिस के आला अफसरों की नींद फिर भी नहीं टूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed