फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मेडिकल कॉलेज: 50 करोड़ से होगी काम की शुरुआत

मेडिकल कॉलेज: 50 करोड़ से होगी काम की शुरुआत

Fri, 16 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज: 50 करोड़ से होगी काम की शुरुआत
मेडिकल कॉलेज: 50 करोड़ से होगी काम की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
एटा। स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में जिले में विकास को स्थापित करने की कवायद में लगी केंद्र और प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने की तैयारी कर ली है। शासन ने मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए स्वीकृत बजट में से 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद प्रमुख सचिव डा. रजनीश दुबे ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की पहल पर राज्य सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए स्वीकृति दी थी। इसके बाद 16 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए 216.84 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। जिले में शासन ने मेडिकल कालेज निर्माण के लिए पीएसी के पास 16 एकड़ और जिला चिकित्सालय, सीएमओ परिसर की आठ एकड़ भूमि का चयन किया और कालेज निर्माण के लिए सीएंडडीएस जल निगम आगरा को कार्यदायी संस्था नामित किया। अब राज्यपाल की अनुमति के बाद मेडिकल कालेज निर्माण के लिए केंद्रांश के रूप में कुल 216.84 करोड़ रुपये के बजट में से 50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके साथ ही मेडिकल कालेज के निर्माण का काम रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन


केंद्र और राज्य अंश मिलाकर होगा काम
जिले में मेडिकल कालेज के निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार दोनों का अंश शामिल किया जाएगा। इसमें 60:40 के अनुपात में केंद्र और राज्य राशि खर्च करेंगे।

23 करोड़ के मेडिकल उपकरण
शासनादेश के मुताबिक कालेज निर्माण के बाद मेडिकल उपकरणों पर 23 करोड़, छह करोड़ रुपये फर्नीचर और 1.2 करोड़ रुपये बाह्य विद्युत संयोजन पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम का विवाद बढ़ा रहा सिरदर्द
एक ओर सरकार मेडिकल कालेज निर्माण का काम तेजी से शुरू कराने के लिए जुटी है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल कालेज के नामकरण को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। एक धड़ा वीरागंना अवंतीबाई, तो दूसरा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर मेडिकल कालेज का नामकरण करने पर तुला है।

मेडिकल कालेज बनने से जिले को फायदे
दस एकड़ भूमि अधिग्रहण से किसान होंगे मालामाल
तकनीकी, गैर तकनीकी प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी
दो जिलों के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थय सेवाएं
मरीजों को अलीगढ़-आगरा दौडने से मिलेगी निजात
कासगंज रोड पर कृषि भूमि की कीमतें बढ़ेंगी
किसान मालामाल होने से पर्चेजिंग पावर बढ़ेगी
काम मिलने से गरीबों के आर्थिक हालात सुधरेंगे
पीएसी बटालियन के पास नई कालोनियां बनेगी
बाहरी छात्रों के रहने से बाजारों में होगी रौनक

लोग कहते हैं
मेडिकल कालेज निर्माण से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। लोगों को आगरा-अलीगढ़ नहीं दौडना होगा।
दिनेश मोटवानी

मेडिकल कालेज के निर्माण को लेकर सरकार की तेजी से साफ है कि जिले में विकास को लेकर सरकार सजग है।
नितिन चंद्रेश शर्मा

इनका कहना है
मेडिकल कालेज निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। अब जल्द ही डीपीआर बनाकर टेंडर कराए जाएंगे। जल्द ही निर्माण का काम शुरू होगा।
अजय पाठक, प्रोजेक्ट मैनेजर सी एंड डीएस आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed