{"_id":"5be1d819bdec2269685b0c40","slug":"41541527577-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसराना में पकड़ा आतिशबाजी का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसराना में पकड़ा आतिशबाजी का जखीरा
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छापामार कार्रवाई की। दो दुकानों पर हुई कार्रवाई में भारी मात्रा में पटाखे बरामद होने पर अधिकारी स्तब्ध रह गए। दोनों दुकानों से पुलिस ने दो लोगों को उठा लिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम नेहा शर्मा को शिकायत मिली कि कस्बा के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी दो दुकानदार अवैध रूप से बाजार में पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर डीएम ने एसपी देहात महेंद्र सिंह, एसडीएम मोहम्मद रिजवान, तहसीलदार छविराम वर्मा, कोतवाल दिनेश कुमार एवं थाना एका एवं फरिहा पुलिस के साथ छापेमार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक निर्माणाधीन मकान में काफी मात्रा में पटाखों के मिलने पर अधिकारी हैरान रह गए। पुलिस ने पटाखों को जब्त करने के साथ ही एक युवक को पकड़ लिया।
एक मोबाइल की दुकान पर भी कार्रवाई की गई। चाबी न मिलने पर पुलिस ने ताला तोड़कर दुकान की तलाशी ली। दुकान से काफी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पटाखों को जब्त करने के साथ ही पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जीतू एवं अशोक को हिरासत में लिया है।