फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीतापुर एसपी के खिलाफ याचिका दायर

सीतापुर एसपी के खिलाफ याचिका दायर

Tue, 06 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर एसपी के खिलाफ याचिका  दायर
मैनपुरी। दीवानी के एक वकील ने सीतापुर एसपी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। सीजेएम ने याचिका को पंजीकृत करके संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय कर दी है। दीवानी के वकील अजीतकांत मिश्रा ने सीजेएम कोर्ट में अपने अधिवक्ता सौरभ यादव के माध्यम से याचिका दायर की है। याचिका में कहा है कि 31 अक्तूबर को सीतापुर में वकीलों और पुलिस के बीच हुई कहासुनी के बाद एसपी सीतापुर प्रभाकर चौधरी ने पुलिस का समर्थन करते हुए समस्त वकीलों के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एसपी ने लिखा नागरिकों के दिल में व्याप्त वकीलों की दहशत को दूर करना मेरी प्राथमिकता है। उनका यह कृत्य वकील समुदाय पर सीधा आरोप है। इससे अधिवक्ता समाज अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है। याचिका में एसपी सीतापुर प्रभाकर चौधरी को तलब करके दंडित करने की मांग की है। याचिका पर संज्ञान लेते हुए सीजेएम ने याचिका को पंजीकृत करके सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन


सीतापुर में वकीलों से हटाई जाए रासुका
भोगांव। सीतापुर में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद के बाद भोगांव के वकीलों ने कार्य बहिष्कार करके तहसील परिसर में नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है कि सीतापुर कांड के बाद एसपी सीतापुर की भूमिका तानाशाही की रही है। सोशल और प्रिंट मीडिया पर समस्त वकीलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर के पांच वकीलों पर रासुका लगाकर शातिर अपरोधियों की तरह इनाम घोषित कर दिया गया है। ज्ञापन में रासुका तथा घोषित की गई इनाम की धनराशि हटाने की मांग की है। इस मौके पर तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह शाक्य, महासचिव राजेश यादव, हेमंत मिश्रा, हंसराज कश्यप, रवींद्र सिंह यादव, कुलभूषण मिश्रा, अजय दीक्षित, मुकुट बिहारी, मोहम्मद हनीफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed