{"_id":"5be07544bdec2269b5183845","slug":"41541436740-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 81 केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 81 केंद्रों की सूची जारी
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर में बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 81 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित आनलाइन सूची जारी कर दी है। इनमें छह राजकीय, 50 एडिड एवं 25 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल हैं। संस्था प्रमुखों से एक सप्ताह में आपत्तियां-सुझाव मांगे हैं। जिला परीक्षा समिति की संस्तुति के बाद संशोधित सूची शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।
एक दशक के सबसे कम 57155 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए इस वर्ष मात्र 81 परीक्षा केंद्रों का आनलाइन निर्धारण किया गया है। सूची में स्थान पाने से वंचित रहे संस्था संचालकों में खलबली है। बताते चलें कि गत वर्ष के 87 हजार से अधिक आवेदकों के लिए 127 केंद्र बनाए गए थे। ऐसे में उक्त सूची से 46 विद्यालय स्थान पाने से वंचित रहे हैं। सबसे बुरा हाल स्ववित्तपोषित संस्थाओं का है। सूची जारी होते ही संस्थाओं के नाम खंगालने में जुटे अधिकांश लोग मायूस रहे हैं। बताते चलें कि जिले में संचालित 496 स्ववित्तपोषित में से केवल 25 को ही केंद्र बनाया गया है। जबकि 54 एडिड में से पचास एवं आठ राजकीय में से छह को केंद्र बनाया गया है।
शीतलपुर ब्लाक में 19, अवागढ़ में छह केंद्र
शीतलपुर ब्लाक में सर्वाधिक 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सबसे कम छह केेंद्र अवागढ़ ब्लाक में हैं।
वहीं अलीगंज में 13, सकीट में 10, जलेसर में 10, जैथरा में 09, मारहरा में 06, निधौली कलां 07 परीक्षा केंद्र शामिल है।