{"_id":"5bba1e2e867a5568522082c5","slug":"41538924078-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर होंगे कार्यक्रम
Updated Sun, 07 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। अग्रवाल सेवा समिति महाराजा अग्रसेन के जयंती महोत्सव के दौरान 8 अक्तूबर से चार दिवसीय अग्रोदय 2018 कार्यक्रम आयोजित करेगा। रविवार को इसे लेकर बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें पदाधिकारियों ने जयंती को जनकल्याण और सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
समिति के अध्यक्ष रतन सर्राफ ने बताया कि अग्रोदय 2018 कार्यक्रम के माध्यम से समिति विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 अक्तूबर को गोपूजन से होगा। 9 को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम एवं रोगियों को फल वितरित किए जाएंगे। 10 को महाराजा अग्रसेन की अष्ट धातुओं से निर्मित प्रतिमा का लोकार्पण होगा।
साथ ही अटल्ला चुंगी स्थित गरीब एवं असहाय वर्ग के लोगों के लिए रैन बसेरा का उद्घाटन पदाधिकारी करेंगे। वहीं शाम 7 बजे मथुरा मार्ग स्थित वृंदावन गार्डन पर नि:शुल्क सिलाई वितरण एवं विकलांगों के लिए ट्राई साइकिल का नि:शुल्क वितरण होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही 11 अक्तूबर को महाराज अग्रसेन की विशाल शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। बैठक में भीमसेन अग्रवाल, लक्ष्मण सर्राफ, राकेश अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आलोक बंसल, दान बिहारी अग्रवाल और राकेश गर्ग उपस्थित थे।