{"_id":"5bb64bca867a55294e632343","slug":"41538673610-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से जेल में बंदियों को मिले उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से जेल में बंदियों को मिले उपचार
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जेल का निरीक्षण किया। जेल की बैरकें, जेल अस्पताल, भोजनालय, महिला बंदी बैरक की व्यवस्थाएं देखीं। बंदियों की समस्यायें सुनकर जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने गुरुवार की शाम जेल पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। बैरकों में पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। गरीबी के चलते वकील की सुविधा नहीं होने वाले बंदियों के संबंध में डिप्टी जेलर से पूछताछ की।
प्राधिकरण सचिव ने कहा कि गरीबी के चलते बंदी न्याय पाने से वंचित नहीं रह सकेंगे। प्राधिकरण उनको मुकदमा लड़ने को निशुल्क अधिवक्ता देगा। जेल मैनुअल के अनुसार बीमारी की हालत में बंदियों को तत्काल उपचार दिया जाएगा। डिप्टी जेलर एससी पांडेय से कहा कि जेल अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता हर हाल में होनी चाहिए। बीमारी की हालत में बंदी को तत्काल उपचार मिलना चाहिए। इस मौके पर जेल विजीटर संदीप त्रिपाठी, पैरालीगल वालंटियर रामरतन शाक्य, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।