फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पीएम मोदी इंडिया को बनाना चाहते हैं डिजिटल: राज्यमंत्री

पीएम मोदी इंडिया को बनाना चाहते हैं डिजिटल: राज्यमंत्री

Sat, 01 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी इंडिया को बनाना चाहते हैं डिजिटल: राज्यमंत्री
पीएम मोदी इंडिया को बनाना चाहते हैं डिजिटल: राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवा का नगर में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव ने शुभारंभ किया। राज्यमंत्री यादव ने कहा कि वित्तीय रूप से सक्षम डिजिटल इंडिया बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की ओर यह एक सार्थक कदम है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के पास 1.55 लाख डाकघर, 2.5 लाख पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों को वृहद तंत्र है। इसे अब बड़े बैंक के नेटवर्क के रूप में प्रस्तुत किया गया है। विधायक देवेंद्र राजपूत ने भी बैंकिंग व्यवस्था की सराहना की और ज्यादा से ज्यादा लोगों से खाता खुलवाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। डाक विभाग के नोडल अधिकारी आरएन यादव ने बैंकिंग सिस्टम की मुख्य विशेषताएं और प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष रजनी साहू एवं समाजसेवी राजवीर साहू ने योजना को सराहा। सहायक नोडल अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, एडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया, ईओ आरपी श्रीवास्तव, पोस्टमास्टर केडी मिश्रा, सहायक अधीक्षक विजय कुमार, गोविंद प्रताप सिंह, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन डाकघरों पर मिलेगी सुविधा-
मुख्य डाकघर, डाकघर बारहद्वारी, डाकघर सैलई, डाकघर वजीरपुर, डाकघर गोरहा।


आईआईपी बैंक की डाकघर में हुई शुरुआत
एटा। डाकघर की महत्वपूर्ण योजना इंडियन पोस्ट पैमेंट बैंक (आईपीपी बैंक) की शनिवार को शुरुआत हुई। इस बैंक में बिना पेपर वर्क के खाते खोले जाएंगे और डाकियों के माध्यम से घर पर ही धनराशि मुहैया कराए जाने की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में शनिवार को आईपीपी बैंक की शुरुआत अधीक्षक डाकघर एसआर दुबे द्वारा फीता काटकर की गई। उन्होंने कहा कि आज ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में एक साथ आईपीपी बैंक का शुभारंभ किया गया है। आईपीपी बैंक विश्व की सबसे बड़ी बैंक है। आईपीपी बैंक के माध्यम से जनता को सबसे अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वरिष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार देशहित में कार्य कर रही है। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि भाजपा सरकार में ही नई-नई तकनीकियों का लाया जाता है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर आईपीपी बैंक की स्थापना करने साबित कर दिया कि भारत की टेक्नोलॉजी अन्य देशों की अपेक्षा काफी आगे निकलने वाली है। कार्यक्रम के अंत में अधीक्षक मुख्य डाकघर ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर अवागढ़ विकास खंड के ग्राम पोंढरी में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान प्रमोद कुमार एडवोकेट, रवेंद्र शर्मा, ओमपाल सिंह, रफीक अहमद, सुरेश चंद्र शर्मा व डाक विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed