{"_id":"5b8aa56142c792466d283408","slug":"41535812961-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुरक्षा में लगे 3000 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुरक्षा में लगे 3000 जवान
Updated Sat, 01 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
जन्मस्थान पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और महानगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी सुरक्षा में मुस्तैद दिखेंगे, जबकि सादे कपड़ों में जवान संदिग्धों पर नजरें रखेंगे। रविवार की शाम से पुलिसकर्मी अपने-अपने मोर्चों पर अलर्ट हो जाएंगे।
तीन सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव में दूर-दराज से भक्तगण अपने आराध्य के दर्शनार्थ आएंगे। भक्तों को आसानी से दर्शन हो सके, इसके लिए तीन जोन और 16 सेक्टरों में सुरक्षा बांटी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चहुंओर का सुरक्षा पहरा कड़ा होगा। रविवार की दोपहर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ब्रीफिंग के बाद जवान मोर्चा संभाल लेंगे।
गोविंदनगर गेट से कृष्ण भक्तों को मिलेगा प्रवेश
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गोविंदनगर गेट से भक्तों को प्रवेश मिल सकेगा, जबकि मुख्यद्वार से कृष्णभक्त बाहर आ सकेंगे। वीआईपी आवासीय गेट से प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
16 वाच टावरों पर जवान रखेंगे दूरबीनों से नजरें
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चहुंओर बनाए गए 16 वाच टावरों पर सुरक्षा जवान हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। दूरबीन से लैस कृष्णभक्तों के बीच चल रहे संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
वायरलेस सेटों से लैस जवान तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। जन्मस्थान के कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर मंदिर में प्रवेश से लेकर निकल रहे भक्तों पर भी कड़ी नजरें होंगी।
यह रहेगी सुरक्षा
एएसपी-पांच, सीओ-18, इंस्पेक्टर-35, एसआई-200, मुख्य आरक्षी-170, सिपाही-1370, महिला इंस्पेक्टर-पांच, महिला एसआई-25, आठ कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, एलआईयू-50।
सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आएंगे। कृष्णभक्तों को आसानी से दर्शन हो सकेंगे।
- बबलू कुमार, एसएसपी