फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   परंपरागत तरीके से मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

परंपरागत तरीके से मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
परंपरागत तरीके से मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

विज्ञापन
कासगंज। ईद का पर्व परंपरागत तरीके से शांति और सद्भाव के बीच मनाया गया। लोगों ने ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिल कर ईद की शुभकामनाएं दी गईं। ईद-उल-अजहा की परंपरा के अनुसार कुर्बानी दी गईं।
शहर के आजाद गांधी इंटर कॉलेज, बड़ी ईदगाह इस्माइलपुर रोड, पुरानी ईदगाह चकईया, सराय मस्जिद पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। निर्धारित समय से पूर्व ही ईदगाहों पर नमाज अदा करने के लिए लोग पहुंचने लगे। लोग जत्थों में ईदगाह पहुंच रहे थे। वहीं नमाज के बाद लोग ईदगाहों से बाहर निकल कर लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। पूरे दिन ईद की खुशियां छाई रहीं। मुस्लिम बस्तियों में ईद की काफी तैयारियां की गईं।
विज्ञापन


जगह जगह इलाकों को सजाया गया। मुस्लिम बस्तियों में तमाम झूले, खाद्य पदार्थों की दुकानें और स्टॉल सजे थे। जहां बच्चे मस्ती करते नजर आ रहे थे। लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर भी ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद त्योहार का असर बाजारों में भी दिखाई दिया। पर्व के कारण काफी प्रतिष्ठान बंद थे। जिससे सर्कुलर रोड, पुरानी चुंगी इलाके में चहल पहल कम रही। केवल मुस्लिम बस्तियों में ही रौनक बनी हुई थी। ईद की दावतों के आयोजन भी किए गए। जहंा लोगों ने परंपरागत भोजन का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed