फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जलस्तर तो हुआ कम पर दुश्वा रयां बरकरार

जलस्तर तो हुआ कम पर दुश्वा रयां बरकरार

Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जलस्तर तो हुआ कम पर दुश्वा रयां बरकरार

विज्ञापन
कासगंज। बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी आई है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति जस की तस है। ग्रामीणों के सामने तरह-तरह की परेशानियां हैं। यहां तक की प्रभावित क्षेत्रों में मुस्लिम समाज के लोग ईद का त्योहार भी सही तरीके से नहीं मना सके। पर्व की औपचारिकताएं पूरी की गई। आगामी समय में गंगा के जलस्तर में और कमी के संकेत हैं, लेकिन जब तक गांव में भरे बाढ़ के पानी की निकासी नहीं होगी तब तक ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं होंगी। लंबे समय तक बाढ़ का प्रभाव रहने के कारण प्रभावित इलाकों में संक्रामक रोग के फैलने का खतरा है।


एक अगस्त से 25 गांव की आबादी के सामने बाढ़ का संकट है। बाढ़ ने न केवल फसलों को बर्बाद किया है अपितु लोगों का जनजीवन भी बेपटरी कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक प्रभावित इलाके के लोग बाढ़ से बचाव में लगे रहते हैं। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने जैसे तैसे पर्व मनाया। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के सामने अब रक्षाबंधन के त्योहार मनाने का संकट है।
विज्ञापन


इधर, गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी आने के कारण जलस्तर 163.50 मीटर के निशान पर पहुंचा है। मंगलवार को जलस्तर पांच सेंटीमीटर अधिक था। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा से भी डिस्चार्ज कम होने पर आगामी समय में जलस्तर कम होने का अनुमान है। कादरगंज इलाके में गंगा की धार कटान भी करने लगी है। कटान के कारण मेहोल सहित अन्य बांधों को खतरा है। हालांकि सिंचाई विभाग इस पर ध्यान केंद्रित किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्चार्ज-
नरौरा- 117638 क्यूसेक
बिजनौर- 85667 क्यूसेक
हरिद्वार- 51054 क्यूसेक
कछला गेज- 163.50 मीटर के निशान पर


गंगा के जलस्तर में कमी आई है। हरिद्वार और नरौरा से भी पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। इससे जलस्तर में और कमी होने की उम्मीद है।
एके सिंह, सहायक बाढ़ प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed