फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   उलझी हत्या के बाद आत्महत्या की गुत्थी

उलझी हत्या के बाद आत्महत्या की गुत्थी

Mon, 13 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
उलझी हत्या के बाद आत्महत्या की  गुत्थी
सिरसागंज। ग्राम गलपुरा में देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या क्यों की इसके पीछे कई सवाल खडे़ हो गए हैं। जहां एक ओर परिजन और पुलिस हत्या की वजह खोज रहे हैं वहीं हत्या के तरीके से पता चलता है कि बबलू इस घटना को अंजाम देने की तैयारी पहले ही कर ली थी।
विज्ञापन


गांव गलपुरा निवासी सियाराम सविता के खेतों में धान की रोपाई का काम चल रहा है। इसके कारण उसके बेटे राजेश, संजय सुबह ही खेत पर चले गये थे। जबकि सियाराम का एक बेटा बंटी अपनी पत्नी सोनी उर्फ सुनीता से खाना बंधवाकर सुबह आठ बजे दुकान खोलने घर से निकला था। इसके बाद घर पर सुनीता और उसका देवर बबलू उर्फ बाबी ही घर के अंदर थे। पिता सियाराम गली में गांव के लोगों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज हुई जब सियाराम के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बबलू चिल्लाता हुआ घर के बाहर निकला और लोड तमंचे को अपनी कनपटी पर रखकर गोली मार ली। भागता हुआ सियाराम घर के अंदर पहुंचा तो उसने घर के आंगन में बहू सुनीता की लाश पड़ी देखी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना नगला खंगर पुलिस, एसपी देहात महेन्द्र सिंह के साथ-साथ एसपी सचिन्द्र पटेल को खाली कारतूस सुनीता के शव के पास पड़ा मिला जबकि दूसरा खोखा तमंचे में ही फंसा हुआ था। एसपी ने सुनीता की बहन अनीता और उसके पति बंटू से अकेले में बात कर उसके बयान रिकार्ड किए। एसपी देहात महेंद्र सिंह का कहना था कि हाल जांच के आधार पर लगता है कि देवर सनकी किस्म का युवक था और किसी मामूली विवाद पर ही ऐसा कदम उठाया हुआ है लेकिन इस घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंटू ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई बबलू गुड़गांव में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था और खेती में काम के चलते वह एक माह पहले ही घर आ गया था। बंटू ने यह भी बताया कि घर में किसी से भी कहासुनी होने पर बबलू घर छोड़कर भाग जाता था। वह गुस्सैल स्वभाव का था।


बंटू और सुनीता का विवाह डेढ़ साल पूर्व हुआ था। 20 दिन पहले ही सुनीता ने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं सुनीता की सास जावित्री देवी आठ दिन पहले अपनी बेटी के यहां फिरोजाबाद के गांव दौंकेली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed