फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ग्रामीणों ने मांगा मुआवज

ग्रामीणों ने मांगा मुआवज

Fri, 15 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांगा मुआवज
घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एटा। बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों को उसका कोई मुआवजा नहीं दिया है। इससे परेशान पिलुआ क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग डीएम से मिलने के लिए पहुंचे। इससे पहले कलक्ट्रेट धरना स्थल पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया।


जिले में बाईपास बनवाने के लिए प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी सबसे पहले जमीन का अधिग्रहण कर रहे है। हालांकि जमीन का अधिग्रहण मुआवजा देने से पहले किया जा रहा है। गुस्साए पिलुआ, दरिगपुर, विरामपुर, कसेटी, छितौनी, चौथामील, दूल्हापुर, सुन्ना सहित आदि गांव के दर्जनों महिला एवं पुरुष शुक्रवार को डीएम के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बिना मुआवजा दिए जमीन अधिग्रहण की जा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया खाली जमीन के साथ अधिकांश लोगों के घर एवं प्लाट भी बाईपास के लिए खाली कराने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में बिना मुआवजा के वह किस तरह से अपना घर तैयार कर सकते हैं। ग्रामीणों की बात सुनकर डीएम ने संबंधित अधिकारी से जमीन वालों को जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही है। साथ ही गुरु गोरखनाथ प्राचीन जाहरवीर मंदिर चौथामील, बमनई को यथास्थिति में रहने को कहा। डीएम से मिलने वालों में योगेश गुप्ता, संतोष कुुमर, कोठारी सिंह, नरेंद्र कमार, सुधीर यादव, लालराम, मुरली सिंह, शिवमोहन, भूलू सिंह, रामगोपाल, सुरजीत कुमार, दिनेश, ग्या प्रसाद, राकेश, रामेश्वर पाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed