{"_id":"5b0ae88d4f1c1b9e6e8b4cf6","slug":"41527441549-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोडों की जमीन के मालिकों को बांट दिए प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोडों की जमीन के मालिकों को बांट दिए प्रधानमंत्री आवास
Updated Sun, 27 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा।
हर गरीब को छत मुहैया कराने के लिए सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। चार साल पूरे कर चुकी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले में 57 अपात्रों को आवास दे दिए गए हैं। जैथरा ब्लॉक के गांव बहगों में पात्र परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। पढ़िए रिपोर्ट....
केस नंबर-एक
30 बीघा जमीन मिल गया आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को शामिल किया जाना है। जिले के गांव बहगों निवासी अहिवरन पर 30 बीघा जमीन है, लेकिन उनको आवास योजना का लाभ दे दिया गया है। आलम यह है कि अहिवरन को दो किश्तें मिल भी चुकी हैं।
विज्ञापन
केस नंबर दो
गांव के ओमपाल पुत्र मुंशीलाल आगरा में रहते हैं, लेकिन गांव में उनको प्रधानमंत्री आवास योजना दे दिया गया। अधिकारियों ने बिना सत्यापन किए प्रधानमंत्री आवास अपात्र को दे दिया।
विज्ञापन
---------------
केस नंबर तीन
गांव बहगों में एक और सुरेश पुत्र रामलाल को पहले भी पांच बार आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है, मगर अधिकारियों ने फिर से प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र बना दिया है।
केस नंबर चार
गांव पटौर निवासी चंद्रपाल पुत्र छदामी लाल का हाल भी कुछ ऐसा ही है। पड़ताल में पता चला कि चंद्रपाल पर पहले से पक्का मकान है, मगर प्रधान ने सांठ-गांठ कर उनको फिर से आवास दे दिया। चंद्रपाल के पास आठ बीघा जमीन भी है।
इन पात्रों को भी मिले आवास
मेघनाथ पुत्र कीमर- चार बीघा जमीन, एक मंजिल पक्का मकान
राजाराम पुत्र भवानी-सात बीघा जमीन
महावीर पुत्र भगवान दास-25 बीघा जमीन
राजेंद्र पुत्र प्रेम सिंह- 15 बीघा जमीन
शिवसिंह पुत्र जमादार- 15 बीघा जमीन
महेश पुत्र हवलदार- 6 बीघा जमीन
अजब सिंह पुत्र जमादार-8 बीघा जमीन
वीरेंद्र पुत्र कलक्टर- 10 बीघा जमीन
इसके अलावा तमाम अपात्र योजना में शामिल कर दिए गए।
मिलीभगत से चला खेल
ग्रामीण विनोद बताते हैं कि आवास में गांव में जमकर खेल चला। उनको आवास के लिए पहली किश्त में 40 हजार रुपये मिले। जिसमें 11 हजार रुपये प्रधान ने ले लिए। गांव के वीरपाल ने बताया कि प्रधान ने कच्चा मकान गिरवा दिया, लेकिन फिर भी योजना का लाभ नहीं मिला। गांव निवासी विधवा मल्ली देवी, जय सिंह, छोटू, राहुल, विनोद, रामू, बबलू, वीरपाल, बलवीर, शकुंतला ये उन ग्रामीणों के नाम हैं, जो आज भी छत को तरस रहे हैं।
पूरे जिले में बंदरबांट
प्रधामंत्री आवास योजना में बहगों में हुआ खेल बानगी भर है। जबकि पूरे जिले में यह खेल जोरों से चल रहा है। अवागढ़ और जैथरा ब्लॉक में आवास योजना में जमकर बंदरबांट किया गया है।