{"_id":"5b0abe134f1c1b956e8b4dd3","slug":"41527430675-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत
Updated Sun, 27 May 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/कठफोरी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम बछेला- बछेली में संदिग्ध हालात में महिला की जहर खाने से मौत हो गई। गई। मायका पक्ष ने फरार ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम बछेला-बछेली निवासी नीतू (23) पत्नी ब्रजमोहन की रविवार को संदिग्ध हालात में जहर खाने से हालत बिगड़ गई। महिला को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत ेघोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई।
महिला का मायका जनपद इटावा के थाना जसवंतनगर के गांव मिलोई में है। मृतका की मां चक्रावती का आरोप है कि उसकी बेटी की दहेज की खातिर सुसरालीजनों ने हत्या कर दी। मृतका के परिजनों के आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिरसागंज पुलिस ने कहा कि अभीतक मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
थाना नारखी के रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ निवासी विमलेश (26)पत्नी तेजवीर सिंह को घायल अवस्था में परिजन रविवार को जिला अस्पताल लाए। भाई मोहन सिंह ने बताया कि पिता प्रीतम सिंह ने बहन विमलेश का विवाह छह वर्ष पूर्व किया था। लेकिन उसके कोई संतान नहीं हुई। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजन कई बार मारपीट कर उत्पीड़न कर चुके हैं। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।