{"_id":"5b07011e4f1c1ba16e8b46a8","slug":"41527185694-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई आबादी में गंदगी व जलभराव देख बिफरी डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई आबादी में गंदगी व जलभराव देख बिफरी डीएम
Updated Thu, 24 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीएम नेहा शर्मा ने गुरुवार को नई आबादी के क्षेत्र उर्दू नगर, अब्बास नगर, व हसमत नगर का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसमें जगह-जगह गंदगी, जलभराव, टूटी सड़कों की स्थिति देखी। डीएम ने एक सप्ताह के अंतर व्यवस्थाओं पर सुधार न होने पर दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की चेतावनी दी।
डीएम नेहा शर्मा ने अब्बासनगर, हसमत नगर में निरीक्षण के गंदगी मिलने पर नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। रामगढ़ थाने के सामने तारों का मकडजाल मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यस्थित कराने के निर्देश दिए। अब्बास नगर में जलनिगम द्वारा इण्टरलाकिंग खोदकर पाइप लाइन डालने के सड़क ठीक न करने पर एक्सईएन को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा दस दिन में सड़क ठीक नहीं की जाती है तो कड़ी कार्यवाही करने के साथ भुगतान से कटौती की जाए। अब्बास नगर में डूडा द्वारा मकान बनाते समय सड़कों की लेवलिंग नहीं कराई गई, जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति मिली। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उर्दू नगर की गलियों में गंदगी व जलभराव की समस्या का तत्काल निदान कराने को कहा। क्षेत्र में नियमित सफाई कराने के साथ एलईडी लाइट लगवाने के निर्देश दिए। जलकल विभाग में पेयजल की व्यवस्था करने को कहा।