{"_id":"5b05773c4f1c1be2408b74c7","slug":"41527084860-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी में आग लगाकर हो रहा कूड़े का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी में आग लगाकर हो रहा कूड़े का निस्तारण
Updated Wed, 23 May 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी में कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम प्रशासन लगातार एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में कूड़े का निस्तारण आग लगाकर किया जा रहा है। बुधवार को रमणरेती क्षेत्र स्थित राधाटीला के समीप कूड़े के ढेर में आग लगाई गई।
तीर्थनगरी में कूड़े का निस्तारण आग लगाकर किए जाने पर एनजीटी ने रोक लगा रखी है, इसके बावजूद नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कूड़े में आग लगी देखी जा सकती है। इसके चलते कूड़े से निकलने वाली जहरीली गैस के प्रभाव से क्षेत्रवासी खासे परेशान हैं। कई बार नगर निगम प्रशासन को इस संबंध में शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बुधवार को भी नगर के रमणरेती क्षेत्र स्थित राधाटीला के समीप कूड़े का निस्तारण आग लगाकर किया जा रहा था। इस संबंध में महापौर डा. मुकेश आर्यबंधु ने कहा कि एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में कूड़े का निस्तारण आग लगाकर नहीं करने दिया जाएगा।