{"_id":"5aec999d4f1c1bea118b528a","slug":"41525455261-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: शौचालय निर्माण में लापरवाही मिलने पर आठ प्रधानों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: शौचालय निर्माण में लापरवाही मिलने पर आठ प्रधानों को नोटिस जारी
Updated Fri, 04 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत तहसील करहल के प्रस्तावित ओडीएफ ग्राम सोडरा, मोहनपुर का डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। शौचालय निर्माण में खामियों पर आठ प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं चार टीमें शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी।
डीपीआरओ सुरेश चंद्र मिश्रा ने तहसील करहल के प्रस्तावित ओडीएफ ग्राम सोडरा, मोहनपुर का शुक्रवार को निरीक्षण किया। मोहनपुर में 22 शौचालय, सोडरा में 33 शौचालय निर्माणाधीन मिले। सभी शौचालयों में यूनिकोड अंकित करा कर फ़ोटो अपलोड कराने के निर्देश खंड प्रेरक और स्वच्छाग्रही को दिए।
वहीं शौचालय निर्माण में लापरवाही पर आठ प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर प्रधानों ने समय सीमा के अंदर शौचालय नही बनवाए तो उनके अधिकार वापस लिए जा सकते हैं। शौचालय निर्माण का चार टीमें प्रस्तावित ओडीएफ गांवों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
डीपीसी नीरज शर्मा, डीसी अमित सिंह, जिला कंसल्टेंट राजकुमार, प्रधान रंजना, सुषमा, ब्लाक कोआर्डीनेटर हरवीर सिंह, स्वच्छाग्रही सोनी, अरुण मौजूद रहे।