फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा सरकार में दरिंदगी का ग्राफ सबसे ऊपर

भाजपा सरकार में दरिंदगी का ग्राफ सबसे ऊपर

Fri, 20 Apr 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में दरिंदगी का ग्राफ सबसे ऊपर
भाजपा सरकार में दरिंदगी का ग्राफ सबसे ऊपर - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले में एक सप्ताह में दो बच्चियों की रेप के बाद हत्या से लोगों में दहशत है। बच्चियों को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसे लेकर हर किसी के अंदर तमाम सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश सरकार पर तमाम तरह के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कम्युनिस्ट (मार्क्सवादी) के जिला मंत्री सालिगराम वर्मा के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें उन्होंने पिछले कुछ समय से देश-प्रदेश में बच्चियों व युवतियों के साथ घटित हुई घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित मुआवजा राशि पीड़ितों को नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। पिछली सरकार के आंकड़ों को भी दिया गया है, जिसमें भाजपा सरकार में महिलाओं व बच्चियों के साथ दरिंदगी का ग्राफ सातवें आसमान पर बताया गया है। ज्ञापन देने वालों में राजाराम, ज्ञान सिंह, किरन सिंह व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अध्यक्ष राजेन्द्री देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed