फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ब्रज के लाल हेमंत ब्रजवासी ने मचाया धमाल

ब्रज के लाल हेमंत ब्रजवासी ने मचाया धमाल

Mon, 16 Apr 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
ब्रज के लाल हेमंत ब्रजवासी ने मचाया धमाल
हेमंत ब्रजवासी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। ब्रज के लाल हेमंत ब्रजवासी ने अपनी गायकी का ऐसा जादू बिखेरा कि उसके हुनर के सभी कायल हो गए। कलर्स चैनल के रियलटी लाइव शो में ब्रज के इस लाल ने सभी को अपना मुरीद बना लिया। जजों का निर्णय भी हेमंत के पक्ष में रहा उन्हें राइजिंग स्टार सीजन-2 चुना गया। इसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और 20 लाख का चेक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


बेटे की खुशी पर परिवार गदगद है। पिता हुकुम चंद्र ब्रजवासी ने बताया कि उनके चारों ही बेटे गायक हैं। इस शो में उनके बेटे होशियार और चेतन भी अपने भाई के साथ थे। लेकिन होशियार पहले ही बाहर हो गया वहीं चेतन ब्रजवासी ग्रांड फिनाले तक अपने भाई हेमंत के साथ रहा।
विज्ञापन


इस शो में शंकर महादेवन, दिलजीत, मोनाली ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मां शशि फूले नहीं समा रहीं और पिता हुकुम चंद्र ब्रजवासी अपनी खुशी का इजहार करते नहीं थक रहे हैं। पूरा परिवार बेटे के साथ मुंबई में है। मंगलवार को मथुरा लौट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी के चरणों में समर्पित करूंगा ट्रॉफी
मथुरा। हेमंत ब्रजवासी ने कहा कि वो आज जो कुछ भी हैं ठाकुर बांके बिहारी जी की कृपा से ही हैं वो जब मथुरा आएंगे तो सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करेंगे और उन्हीं के चरणों में ट्रॉफी और धनराशि का चेक रखेंगे। वो ब्रज के लिए सभी अवार्ड जीतना चाहते हैं।


फिल्म जीनियस में सुनाई देगी हेमंत की आवाज
मथुरा। बॉलीवुड के बेहतर डायरेक्टरों में शुमार अनिल शर्मा की आने वाली फिल्म जीनियस में हेमंत ब्रजवासी की आवाज सुनाई देगी। इस फिल्म में उन्होंने ‘वो तो नखरे वाली है, रंग रंगा वाली है....गीत को गाया है। इसके अलावा हेमंत और भी फिल्मों में गीत गा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed