{"_id":"5ace155c4f1c1b463d8b495f","slug":"41523455324-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची बांगर व महोली में बिजलीघर को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची बांगर व महोली में बिजलीघर को मिली मंजूरी
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मथुरा। रिफाइनरी के गांव रांची बांगर और हाईवे के गांव महोली में 33 केवी के नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। पूर्व में गांव रांची बांगर और महोली की बिजली वितरण व्यवस्था सुधार के लिए नए बिजलीघर के लिए अफसरों ने प्रस्ताव भेजे थे।
एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि गांव रांची बांगर में दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों वाला नया बिजलीघर बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन तलाश ली गई है। इस पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा महोली गांव में पांच एमवीए के बिजली घर को मंजूरी दी गई। महोली बिजली घर के दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
दोनों बिजलीघरों पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। दोनों बिजलीघर बन जाने से 50 से अधिक गांवों में बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।