{"_id":"5aba7a084f1c1b690e8b6d2e","slug":"41522170376-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की दुकानों पर मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की दुकानों पर मिली खामियां
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Generic Medicines
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सरोज मार्केट में मंगलवार को दवा की दुकानों पर औषधि निरीक्षक ने छापेमारी की। इस दौरान दो दवा की दुकानों में बड़ी संख्या में खामियां मिलीं। साथ ही एंटी टीबी दवाओं के सैंपल भरे गए।
औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने सरोज मार्केट स्थित वर्धमान मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर फर्म स्वामी के पुत्र अंशुल जैन से पूछताछ की गई। दुकान से एंटी टीबी की दवा का नमूना लिया गया। साथ ही बीते छह माह में एंटी टीबी की दवाओं की हुई बिक्री के अभिलेख मांगे गए। इस दौरान दुकान पर फ्रिज, शेड्यूल एच 1 की दवाओं का रजिस्टर नहीं मिला। इसके बाद मार्केट की फेयर डील सेल्स कारपोरेशन का निरीक्षण किया गया। जहां से एक दवा का सैंपल लिया गया। दुकान पर दवाओं को जमीन पर रखा गया था। साथ ही एक्सपायर दवाओं को रखने की व्यवस्था नहीं मिली। इस पर फर्म स्वामी के भाई विपिन गुप्ता को चेतावनी दी गई। औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि एंटी टीबी दवाओं की बिक्री करने वाले दुकानदार अपने अभिलेख जमा करें। बिना जानकारी दिए दवा बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।