फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टूंडला सीओ ऑफिस में शराब पार्टी का फोटो वायरल

टूंडला सीओ ऑफिस में शराब पार्टी का फोटो वायरल

Tue, 13 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
टूंडला सीओ ऑफिस में शराब पार्टी का फोटो  वायरल

विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। शराब चीज ही ऐसी है, जिसकी जुबां पर लग जाए तो पीने वाला कहीं शुरू हो जाता है। ऐसा ही एक वाक्या सीओ दफ्तर में हुआ। शराब पीने के आदी पेशकार और उसके साथियों ने सीओ दफ्तर को मयखाना बना दिया। दिन के उजाले में सीओ दफ्तर में जाम टकराते देख किसी ने उसे अपने कैमरे में कैद कर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पेशकार को निलंबित करने के बाद पूरे सीओ कार्यालय को लाइन हाजिर कर दिया गया।

टूंडला तहसील परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी का दफ्तर है। दफ्तर में तैनात पेशकार जयवीर सिंह ने कार्यालय समय में मलने आए मित्रों के स्वागत में शराब की बोतल खोल कर कार्यालय को मयखाना बना दिया। इसे पेशकार की दबंगई ही कहा जाएगा कि उसे इतना भी भय नहीं रहा कि बगल के रूम में सीओ बैठते हैं। सीओ दफ्तर तहसील में होने से दर्जनों फरियादी भी पहुंचते हैं। बताया जाता है कि पुलिस कार्यालय में यह दृश्य देख आगंतुक दंग रह गए।
विज्ञापन


इस बीच किसी ने सीओ ऑफिस में दिन के उजाले में चल रहे मयखाने को अपने मोबाइल फोन में में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो में साफ दिख रहा है टेबल पर शराब की बोतल के साथ पानी की बोतल और गिलास में शराब रखी है। वहीं दूसरे फोटो में पेशकार और उसके दोस्त शराब पी रहे हैं। अन्य कार्यालय स्टाफ भी बैठा दिखाई दे रहा है। फोटो में एक पुलिसकर्मी जैकेट पहने है। इससे लग रहा है कि फोटो होली के आसपास खींचा गया है। जिस एंगल से फोटो लिया गया उससे साफ लग रहा है कि फोटो किसी स्टाफ ने खींचकर वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वर्दी पर दाग न लगे इसके लिए अध्धिकारियों ने तत्काल प्रभाव से पेशकार जयवीर सिंह को निलंबित करने के साथ सीओ कार्यालय के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। वायरल फोटो के मामले में पेशकार को निलंबित कर दिया है। सीओ दफ्तर की पूरी पेशी को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिसकर्मियों का ऑफिस में किया गया कृत्य अक्षम्य है। ऑफिस में शराब पीने के मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed