{"_id":"5a7c5b454f1c1b8c268b9149","slug":"41518099269-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 सहकारी संघों में निर्विरोध चुने गए संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 सहकारी संघों में निर्विरोध चुने गए संचालक
Updated Thu, 08 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। किसानों की सरकार सहकारी संघ के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा रहा। जिले की 23 सहकारी संघ के संचालकों के लिए हुए नामांकन की प्रक्रिया में 13 संघों पर निर्विरोध संचालक चुन लिए गए। अब 10 सहकारी संघों के 241 पदों के लिए चुनाव होगा। इसके लिए 258 लोग मैदान में हैं। शुक्रवार को प्रपत्रों की जांच होगी। शनिवार को नाम वापस ले सकेंगे, 16 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की सरकार में धनगांव, छटीकरा, फरह, झुड़ावई, सौंख, महावन, नौहझील, सुरीरकलां, चौमुहां, बलदेव, मगोर्रा, सोनई, नगौड़ा, अर्रआ, कराहरी, बाजना, शेरगढ़, पैगांव, सहार, नंदगांव, बरसाना, कोसीकलां व गोवर्धन में सहकारी संघ के संचालक पद के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन किए गए। शाम चार बजे तक 23 संघों में से 13 संघों में संचालक निर्विरोध चुन लिए गए।
एआर कॉपरेटिव उदयभानु सिंह ने बताया कि शाम चार बजे तक मगोर्रा, सोनई, नगौड़ा, अर्रआ, कराहरी, बाजना, शेरगढ़, पैगांव, सहार, नंदगांव, बरसाना, कोसीकलां और गोवर्धन सहकारी संघों में संचालक निर्विरोध चुन लिए गए। इसके अलावा धनगांव, छटीकरा, फरह, झुड़ावई, सौंख, महावन, नौहझील, सुरीरकलां तथा चौमुहां में संचालक पदों के लिए चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि इन संघों में 241 संचालक के पद के लिए 258 लोगों ने पर्चे भरे हैं। शुक्रवार को प्रपत्रों की जांच होगी, उसी दिन शाम को सूची लगाई जाएगी। शनिवार को नाम वापस ले सकेंगे। सायं चार बजे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 16 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन