{"_id":"5a7740a94f1c1b8a268b869b","slug":"41517764777-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा-नाती की हत्या में पुलिस ने तीन भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा-नाती की हत्या में पुलिस ने तीन भेजे जेल
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा। थाना क्षेत्र के ढर्रा गांव में बाबा और नाती को अगवा कर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
बता दें कि आठ दिसंबर को ढर्रा गांव निवासी बाबा शंकरलाल और नाती चमनप्रकाश को नलकूप पर सोते समय अगवा कर लिया गया था। इसके बाद 18 दिसंबर को दोनों के शव गांव से एक किमी दूर रौरी और कसा गांव के खेत में बाजरा की ठठेरी के पुआलों में छुपे मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे।
घटना की रिपोर्ट मृतक शंकर लाल के बेटे नेत्रपाल ने दर्ज कराई थी। विवेचक थाना प्रभारी इंद्रेश पाल सिंह ने बताया कि जमीन हड़पने के लालच में मृतक शंकर लाल के स्व. छोटे बेटे गिरीश चंद की विधवा पत्नी लौंग श्री ने अपने बडे़ बेटेे देवेंद्र और तीसरे पति संतोष पुत्र भगवंत के साथ मिलकर दोनों की गला घोंट कर हत्या की थी।
विज्ञापन
जुर्म से बचने के लिये दोनों के शवों को दूसरे गांव के खेतों में बाजरा के पुआलों में छुपा दिया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने दरियावगंज रोड से दबोच लिया। इसके बाद पूछताछ कर जुर्म इकबाल करने पर रविवार को जेल भेज दिया गया।