फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रह्लाद कुंड में गिर रहा है नालियों का गंदा पानी

प्रह्लाद कुंड में गिर रहा है नालियों का गंदा पानी

Fri, 02 Feb 2018 07:56 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
प्रह्लाद कुंड में गिर रहा है नालियों का गंदा पानी
कोसीकलां (मथुरा)। गांव फालैन में होली की लपटों से निकलने के लिए बाबूलाल पंडा तो तप पर बैठ गया, लेकिन प्रह्लाद कुंड में गंदगी की समस्या के निदान के लिए प्रशासन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन

आचमन के लिए दुर्लभ माने जाने वाला प्रह्लाद कुंड अब गांव के गंदे नालों को समेटने वाला तालाब बन गया है। जिससे आचमन करना तो दूर, छूना भी बीमार कर सकता है। इसका कारण कोई और नहीं बल्कि स्वयं वही गांव है। गांव फालैन को प्रह्लाद नगरी का दर्जा भक्त प्रह्लाद से जुड़ी लीलाओं ने ही दिया है। प्रह्लाद कुंड में आस्था की डुबकी लगाकर धधकते अंगारों में कूदने वाला पंडा भी कुंड की इस वेदना से अलग नहीं है। आलम यह है कि इस कुंड में गांव की नालियों का गंदा पानी खुलेआम गिर रहा है। हालांकि ग्रामीण इसको लेकर कई बार प्रशासन से से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है। होलिका आते ही यह मुद्दा कुछ दिनों के लिए लोगों की जुबान पर आता है। कमल चौधरी का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को आकर व्यवस्था देखनी चाहिए। कोई कुछ सुनने को या करने को तैयार नहीं है। फिर लोगों से झगड़ा कौन मोल ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed