फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गंगा सिटी के बंधक भूखंडों पर चलेगा ‘बुलडोजर’

गंगा सिटी के बंधक भूखंडों पर चलेगा ‘बुलडोजर’

Fri, 02 Feb 2018 08:20 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
गंगा सिटी के बंधक भूखंडों पर चलेगा ‘बुलडोजर’
मथुरा। गंगा सिटी के कालोनाइजर को हस्तांतरित हुए बंधक भूखंडों पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। शासन के निर्देश पर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस मामले में तत्कालीन सचिव विजय कुमार की संलिप्तता के संबंध में भी शासन ने प्राधिकरण से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

बाद रिफाइनरी स्थित गंगा सिटी कालोनी के कालोनाइजर को विप्रा सचिव द्वारा बंधक रखे पांच भूखंडों को गलत तरीके से हस्तांतरित कर दिया गया था। कालोनाइजर ने इन भूखंडों को बेच दिया और उन पर निर्माण भी कर लिया। इसकी शिकायत पर शासन के विशेष सचिव अमिताभ प्रकाश ने मौजूदा विप्रा उपाध्यक्ष से तत्कालीन सचिव विजय कुमार, एई, जेई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है। विशेष सचिव का पत्र मिलने के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। उपाध्यक्ष ने तत्कालीन सचिव विजय कुमार की संलिप्तता के संबंध मेें सचिव रमेश चंद से आख्या मांगी है। इस आख्या के आधार पर शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर, प्राधिकरण के अधिकारियों ने बंधक रखे भूखंडों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी ने बताया कि बंधक बने भूखंडों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फाइलों को दबाए रहे अफसर
शासन ने भले ही विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव विजय कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मांग ली है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी इन फाइलों को अरसे से दबाए हैं। यह सब सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में हो रहा था। दरअसल वह एक बड़े भाजपा नेता के रिश्तेदार बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विप्रा में चीफ इंजीनियर ने संभाला कार्यभार
मथुरा। विकास प्राधिकरण में काफी दिनों से खाली पड़े चीफ इंजीनियर के पद पर संजीव सिन्हा ने कार्यभार संभाल लिया। वह लखनऊ से स्थानांतरण होकर एक फरवरी को मथुरा आए। जानकारी रहे कि चीफ इंजीनियर सिन्हा 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed