{"_id":"5a7209bf4f1c1b4e588b5fe4","slug":"41517423039-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन गिरफ्तार
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर निवासी अजब सिंह और अरविंद के बीच गांव की एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम खेत पर जुताई का काम चल रहा था। इसी बीच कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किए हैं। एक पक्ष ने अजब सिंह ने थाने में तहरीर दी।
तहरीर में बताया गया कि अजब सिंह की पत्नी जयदेवी के नाम चार बीघा जमीन है। पैमाइश के बाद खेत पर सीमांकन कर दिया गया था। नाप के अनुसार मंगलवार को वह अपने खेत की जुताई कर रहा था तभी गांव निवासी अरविंद अपने साले राजीव निवासी गांव धौबई करहल बंदूक लेकर वहां आ गए। जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना शुरू कर दिया।
दूसरे पक्ष के अरविंद की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने विद्यालय में बोर्ड परीक्षा का कार्य कर रहा था। तभी अजब सिंह, अवधेश, कौशलेंद्र, उपेंद्र, राजेश, गांव शाहआलमपुर निवासी संजीव असलाह लेकर आ गए। विद्यालय में मौजूद दीपा कटियार के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए विरोध करने पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने अजब सिंह, अवधेश और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।