फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ से संबद्व आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सामाजिक सुरक्षा, पेंशन एवं पीएफ भुगतान से जुड़ी मांगे पूरी नहीं होने पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। संघ ने 17 जनवरी को दिल्ली में धरना प्रदर्शन की घोषणा की। इस संबंध में पीएम और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम कार्यालय को दिया।
विज्ञापन


पांच प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करने की स्थिति में आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ प्रांतीय नेतृत्व के कहने पर गुरूवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष बृहमादेवी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करने वाली कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, पीएफ, ईएसआई सुविधाएं और कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन


संघ ने वादा खिलाफी के खिलाफ आगामी 17 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने पीएम और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। कौशल्या देवी, गुड्डी देवी, मसलादेवी, निर्मलाकांता, रूमा देवी, पुष्पा देवी और शशिकला यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed