{"_id":"5a36a9234f1c1bb6678c27ee","slug":"41513531683-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता से रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता से रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : amar ujala
एटा। बसपा नेता से फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को जलेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे और एक मोबाइल बरामद किया है। घटना में शामिल एक आरोपी फरार है।
कस्बा जलेसर निवासी बसपा नेता संजय मिश्रा से फोन करके 12 दिसंबर को पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने रंगदारी न देने पर उसकी हत्या करने की भी धमकी दी थी। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने थाना जलेसर में दर्ज कराई थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए देवकी नंदन निवासी बुढ़ाना थाना ताजगंज आगरा और मोनी उर्फ अनुराग निवासी मुकटपुर थाना जलेसर को गिरफ्तार किया।
जबकि घटना में शामिल विकास उर्फ लठ्ठासिंह निवासी मुकटपुर पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य मामले दर्ज हैं। प्रेसवार्ता में एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने बताया कि देवकी तीन माह जेल से हत्या के मामले में रिहा हुआ है। उसकी जमानत उधारी के पैसे से हुई थी। उन्हीं पैसे की भरपाई करने के लिए उसने बसपा नेता से रंगदारी मांगी थी।