{"_id":"5a1da80e4f1c1bc5758b5c76","slug":"41511893006-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण साफ करने के बहाने जेवरात ले उड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण साफ करने के बहाने जेवरात ले उड़ा युवक
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सोमवार को एक युवक आभूषण साफ कराने के बहाने एक महिला का मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार हो गया।
मामला थाना क्षेत्र के गांव डंडियामई का है। गांव निवासी सरिता (30) परिवार के साथ रहती है। उसके ससुरालीजन खेत पर गए थे, तभी एक युवक बाइक से गांव पहुंचा और आभूषण साफ कराने की आवाज लगाई।
घर में मौजूद महिला बाहर निकली और उसने पूछा तो युवक ने बताया कि वह आभूषण साफ करते हैं। महिला ने अपना मंगलसूत्र और एक अंगूठी साफ करने को दी। मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर युवक ने महिला से पानी गर्म करने के लिए कहा।
जैसे ही महिला गर्म पानी करने के लिए घर में घुसी, युवक अपनी बाइक को लेकर चंपत हो गया। मंगल सूत्र और अंगूठी खोने के बाद महिला चीख पुकार करने लगी। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने भी युवक को तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। महिला के परिवारीजनों ने इसकी थाने में भी कोई सूचना नहीं दी।