फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लिपिकों की मनमानी के विरोध में वकीलों की हड़ताल

लिपिकों की मनमानी के विरोध में वकीलों की हड़ताल

Thu, 23 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
लिपिकों की मनमानी के विरोध में वकीलों की हड़ताल
advocate - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन ने लिपिकों की मनमानी के खिलाफ गुरुवार को कामबंद हड़ताल कर दी। वकीलों ने लिपिकों के खिलाफ नारेबाजी कर चेतावनी दी यदि सुधार ही नहीं किया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरलाल निषाद एडवोकेट और महासचिव नाहर सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में जनपद न्यायालय प्रांगण में अधिवक्ता एकत्रित हुए। लिपिकों की मनमानी को लेकर अधिवक्ताओं में रोष था। महासचिव नाहर सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि प्राइवेट रखे गए कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। आरोप है कि लिपिक अधिवक्ताओं के चालान फार्म पर अधिक पैसे लेते हैं।
विज्ञापन


जबकि आम व्यक्ति को कम में निपटा दिया जाता है। मनमानी के विरोध में 25 नवंबर तक कामबंद हड़ताल रहेगी। यदि सुधार नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। नृपति सिंह यादव, हरेंद्र यादव, सुरेशचंद्र शाहू, ऐबरन सिंह बघेल, सत्यवीर सिंह तांगड़, चंद्रवीर सिंह, सुशील कौशिक, अवधेश शर्मा, आरसी शर्मा, विवेक चौहान, सुधीर मोहन माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed