{"_id":"5a09dfc24f1c1b60678baf57","slug":"41510596546-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम, अखिलेश तय करेंगे सैफई का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम, अखिलेश तय करेंगे सैफई का भविष्य
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इस वर्ष सैफई महोत्सव का आयोजन होगा या नहीं। इस बात का फैसला सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मिलकर करेंगे। सोमवार को महोत्सव की कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया । मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव समिति के संरक्षक हैं। बैठक में मौजूद सदस्यों एक प्रस्ताव पारित कर समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव और संयोजक सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को इन संरक्षकों से संपर्क करने को अधिकृत किया गया। 2016 में आसन्न विधानसभा चुनावों के महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका था।
समिति के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की एकमत राय थी कि महोत्सव लगाने और तारीखें तय करने का निर्णय मुलायम और अखिलेश लें। करीब 40 मिनट चली बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य अनोखेलाल आढ़तिया के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसमें सर्वश्री लक्ष्मीपति वर्मा, दर्शन सिंह प्रधान, रवींद्र श्रीवास्तव, राजवीर बाबा, चंदगीराम यादव , अब्दुल नईम, प्रो बृजेश चंद्र, डा फतेह बहादुर सिंह, सत्येंद्र भदौरिया समेत 35 सदस्य मौजूद रहे।
207 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगेगा
सैफई महोत्सव समिति आगामी 26 जनवरी से पहले महोत्सव मेला मैदान में देश का सबसे ऊंचा (207 फीट) राष्ट्रीय ध्वज लगवाएगी। पिछले वर्ष लगवाई गई 56 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति के करीब ही यह झंडा फहराया जाएगा। इसके लिए महोत्सव समिति ने मुंबई की एक कंपनी को कांट्रेक्ट दिया है। महोत्सव समिति ने सैफई में 51 फीट ऊंची कृष्ण की मूर्ति लगवाने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।