{"_id":"59f4c5fe4f1c1ba7678b824d","slug":"41509213694-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर पेड पर लटकाया युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर पेड पर लटकाया युवक का शव
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। थाना जसराना के गांव झपारा निवासी युवक का शव विठवारा के पास खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतारा।
थाना जसराना के गांव झपारा निवासी नरेंद्र सिंह (40) पुत्र सुघर सिंह अल सुबह खेतों की तरफ शौच करने को गए थे। सुबह राजेश का पुत्र मोहित खेतों की तरफ गया तो चाचा का शव पेड़ पर लटका देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र सुबह 4.30 बजे घर से शौच के लिए गए थे। उनके पास कोई चादर नहीं थी।
वहीं घर से दो किमी से अधिक दूरी पर शौच को जाने का कोई मतलब नहीं है। परिजनों ने नरेंद्र की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं परिजन किसी से उनकी दुश्मनी से भी इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के साथ क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी भी मौके पर पहुंच गए। गांव के प्रधानपति राजीव कुमार, पूर्व प्रधान राहुल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. रामपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य डा. अखिल सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस से हत्या का खुलासा करने की मांग की। भाई देवेंद्र की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।