फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 24 Oct 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
फिरोजाबाद। सम्मानजनक मानदेय दिलाने और पंजीरी घोटला की जांच सहित 13 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार से विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने शासन-प्रशासन के विरूद्व नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन करने वाली आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने शासन द्वारा निर्धारित वजन दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए कहा कि मानदेय बढ़ोत्तरी जैसी मांगें मानने में बिलंब करना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजेश शर्मा ने कहा शासन-प्रशासन कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों के हनन के प्रयास में है। जबकि कार्यकर्ताओं0 ने पूर्व में वैधानिक तरीके से नोटिस देकर हड़ताल शुरू की है। हड़ताल मांगे माने जाने तक जारी रहेगी। आशमां कुलश्रेष्ठ, सुशीला, नयनतारा, मीरादेवी, सुनीता, राधा, सरिता, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा कामबंद हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 24 से 27 अक्तूबर के मध्य चलने वाले वजन दिवस के दौरान हड़ताल पर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। अन्यथा की स्थिति में नो वर्क नो पे के सिद्वांत पर मानदेय भुगतान करने के अतिरिक्त मानदेय आधारित सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी भी नोटिस में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed