{"_id":"59df7a4c4f1c1bee688b55b8","slug":"41507818060-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियुगी बेटे ने बूढ़े बाप की गोली मारकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियुगी बेटे ने बूढ़े बाप की गोली मारकर हत्या की
Thu, 12 Oct 2017 08:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : demo
Link Copied
मांट (मथुरा)। मांट के गांव अंधियार में गुुरुवार की तड़के एक कलियुगी बेटे ने बूढ़े बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन के बंटवारे को लेकर बेटा बाप का दुश्मन बन बैठा। बड़े बेटे ने छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मांट के गांव अंधियार निवासी नंदलाल (80) के चार बेटे हैं। इसमें से एक बेटे की मौत करीब पांच साल पहले झगड़े में हो गई थी। तीनों बेटों में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सभी अलग-अलग रह रहे हैं। नंदलाल अपने बड़े बेटे सुखपाल के साथ रह रहा था। गुरुवार की तड़के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली कनपटी के पास मारी गई है। पास में सो रहे सुखपाल ने छोटे भाई धर्मवीर को अपने घर से भागता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। सुखपाल ने सगे भाई धर्मवीर के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि आरोपी को पकड़ने को दबिशें दी जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धर्मवीर उर्फ पप्पू वृंदावन में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसकी रात्रि की ड्यूटी थी वह तो घटना के समय वृंदावन में मौजूद था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।