{"_id":"59d7bba04f1c1b60678b4687","slug":"41507310496-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी मौसम में कई ट्रेनें बंद, बस के भी किराए बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी मौसम में कई ट्रेनें बंद, बस के भी किराए बढ़े
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। त्योहारी सीजन में जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन अभी भी बंद है। ट्रेनें बंद होने से लोगों को त्योहार पर बसों का सहारा था। अब रोडवेज में किराए में हुई वृद्धि से यात्री परेशान हैं।
जिले के कई व्यापारी त्योहारी सीजन पर खरीदारी के लिए अलीगढ़ और दिल्ली जाते हैं। इस बार सीजन से पहले ही साप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद है।
कालिंदी एक्सप्रेस, शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन एक सप्ताह पहले ही शुरू हुआ है। ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद लोगों को बसों का ही सहारा था। अब रोडवेज ने भी किराया बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में रोडवेज के किराए में वृद्धि तथा जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्री तथा दुकानदार परेशान हैं। दुकानदार नेकसे गुप्ता का कहना है बंद ट्रेनें चालू होने के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।
खरीदारी करने के लिए अलीगढ़ और दिल्ली तक जाने में किराया बढ़ जाने से अतिरिक्त भार पड़ रहा है। दुकानदार सौरभ जैन का कहना है ट्रेनें बंद होने तथा रोडवेज का किराया बढ़ जाने से दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। जीएसटी की वजह से पहले से ही बिक्री कम हो रही है अब तो और अधिक नुकसान होने की संभावना है।