फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक अक्तूबर से बदलेगी सड़कों की सूरत: केशव प्रसाद

एक अक्तूबर से बदलेगी सड़कों की सूरत: केशव प्रसाद

Thu, 21 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक अक्तूबर से बदलेगी सड़कों की सूरत: केशव प्रसाद
demo pic - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश सरकार ब्रज के विकास के लिए कटिबद्ध है। यह बात गुरुवार को वृंदावन पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वे संत विजय कौशल के आश्रम पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होेंने बताया कि एक अक्तूबर से पूरे प्रदेश में गड्डामुक्त सड़क अभियान एक बार पुन: शुरूहो रहा है। जिन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पाया था उन सड़कों की मरम्मत के साथ ही नवीनीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। प्राचीन केशीघाट पर चल रहे यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना को लेकर उन्होंने कहा कि सभी दिक्कतें लगभग दूर कर ली गई हैं। जल्द ही रुका हुआ काम शुरू होगा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को शरणार्थी न माने जाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय मुद्दा है। इसे हल करने के लिए केंद्र सरकार अपनी नीति से कार्य कर रही है। इससे पूर्व पवनहंस हैलीपैड पर केशव प्रसाद का स्वागत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होने निकुंजवन मेंरामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, जिला प्रभारी रघुराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी, एसके शर्मा, संजय शर्मा, चिंताहरण चतुर्वेदी, सिद्धार्थ लोधी, मुकेश गौतम, मुकेश खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल, रविकांत गर्ग, राजेश पंडित, देवेंद्र शर्मा, सुनील चतुर्वेदी, श्याम अहेरिया, रवीेंद्र पांडेय, जगपाल सिंह, मोहिनी शर्मा, श्याम सिंघल, भगवत रुहेला, डीपी गोयल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


खादर की विधवाओं को दिया आश्वासन
वृंदावन। वृंदावन के यमुना खादर में रहने वाली विधवाएं और स्थानीय लोग उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद से मिलने के लिए निकुंजवन के बाहर एकत्रित हो गईं। यह देख जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। इनमें से पांच विधवाओं सुमन दासी, ऊषा दासी, बीना देवी, तुलसी दासी और बसंती दासी को उप मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बुलाया गया। विधवाओं ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि अगर ध्वस्तीकरण हुआ तो सैंकड़ों विधवाओं के साथ ही हजारों लोग बेघर हो जाएंगे। महिलाओं ने इसके लिए प्रदेश सरकार से कोई रास्ता निकालने की मांग की। महिलाओं की बात सुनकर डिप्टी सीएम ने बीच का रास्ता निकालने के साथ कोई विकल्प खोजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed