{"_id":"599f157b4f1c1b783a8b4802","slug":"41503597947-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगणेश महोत्सव पर 145 स्थानों पर सजेंगे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगणेश महोत्सव पर 145 स्थानों पर सजेंगे पंडाल
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गणपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। श्रीगणेश महोत्सव का शुक्रवार को धूमधाम से शुभारंभ होगा। शहर में 145 स्थलों पर गणेश पंडाल सजाए जाएंगे। सुबह से ही शहर में शोभायात्राओं की धूम रहेगी। पंडालों मेें गणपति बप्पा पधारेंगे। सुबह-शाम पूजा अर्चना व विशेष आरती होगी।
सुहागनगरी में श्रीगणेश महोत्सव की हर तरह धूम रहेगी। शहर में विशेष पांडाल सजाए जा रहे हैं, जहां दिनभर गणपति बप्पा मोरया की गूंज रहेगी। पंडाल सजाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई है। बिना अनुमति के कोई पंडाल नहीं सजेगा।
विभव नगर सेक्टर तीन में गणपति बप्पा राजा के रूप में विराजमान होंगे। दुर्गा मंदिर से गणेश जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री गणेश सेवा समिति द्वारा सुबह 11 बजे मढ़ावार स्कूल से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणेश को स्थापित किया जाएगा। पंडालों में में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सोहन मार्केट मित्र मंडल द्वारा श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
सुबह नौ बजे से शुभ मुर्हूत
श्री बिहारी जी मंदिर के महंत पं. मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित करने का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा, जो देर शाम तक रहेगा।