{"_id":"5985ffaf4f1c1b791d8b479f","slug":"41501953967-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक लूटकांड: दरोगा सहित तीन सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक लूटकांड: दरोगा सहित तीन सिपाही निलंबित
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को शिक्षक के घर में दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए सोरों गेट के चौकी प्रभारी सहित तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। वहीं इस लूट कांड में अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
गौरतलब है कि दुर्गा कॉलोनी की गली नंबर 2 में शुक्रवार को दिन दहाड़े शिक्षक विजयपाल के घर में चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सोरों गेट चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रांत सिंह एवं कांस्टेबल नीरज कुमार निवासी धरमपुरी एवं विपिन कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिन दहाड़े वारदात होना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण करने गए तब लोगों ने उन्हें पुलिस गश्त में लापरवाही की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने इस लूट के मामले को गंभीरता से लिया। लापरवाही करने वाले दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया है। शीघ्र ही लूट के इस मामले के खुलासे के कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। े