फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डीएम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में तलब

डीएम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में तलब

Wed, 19 Jul 2017 11:57 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
डीएम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में तलब
डेमो फोटो - फोटो : demo
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में आंखों से दिव्यांग किशोरी के साथ रेप के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीएम को तलब कर लिया है। यह घटना पिछले साल हुई थी। इसमें पीड़ित किशोरी को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी नौकरी, मकान और 10 लाख रुपये की मांग के संबंध में आयोग ने अब डीएम को तलब किया है।

पिछले साल मांट तहसील के अंतर्गत थाना नौहझील क्षेत्र में किशोरी के साथ रेप की घटना हुई थी। घटना के करीब एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज होने पर मामला काफी चर्चाओं में रहा था। किशोरी अनुसूचित जाति की होने के कारण आरोपी पर एससी, एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गईं थी। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो की भी कार्रवाई की।
विज्ञापन



फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड से जुडे़ जयकरन सिंह ने पीड़ित किशोरी को सरकारी मदद के लिए मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा दिया। आयोग के नोटिस पर पुलिस ने अवगत कराया कि पीड़ित किशोरी को 3 लाख रुपए की मदद दी जा चुकी है। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने डीएम को तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed