फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर में लगेंगे ई-टायलेट

शहर में लगेंगे ई-टायलेट

Mon, 17 Jul 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगेंगे ई-टायलेट
आगरा। स्वच्छ भारत अभियान और खुले में शौच से मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम ने मोबाइल टायलेट के बाद अब ई-टायलेट योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि नगर निगम के पास अब तक मोबाइल टायलेट की व्यवस्था थी। अब शहर के ऐसे प्रमुख बाजार और ऐतिहासिक स्मारक जहां टायलेट की व्यवस्था नहीं वहां ई-टायलेट स्थापित किए जाएंगे। इन्हें लगाने में कम लागत और कम जगह लगेगी। इससे गंदगी रुकेगी और पानी की भी बचत होगी।

पहले चरण में नगर निगम ने 10 टायलेट की निविदा आमंत्रित की है। पहले चरण में ताजमहल के आसपास स्थापित किए जाएंगे। उसके बाद प्रमुख बाजार जैसे संजय प्लेस, राजा मंडी, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



आधुनिक तकनीकी से युक्त होंगे ई-टायलेट

संजीव प्रधान ने बताया कि ई-टायलेट ईको फ्रेंडली होने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी से लैस होंगे। इनके दरवाजे भी आटोमैटिक होंगे जो दो रुपये का सिक्का डालने पर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरीनल का प्रयोग करने पर 4.30 मिनट बाद 1.50 लीटर फ्लश होगा, जिससे पॉट की सफाई होगी। शौचालय का प्रयोग करने पर 15 मिनट बाद करीब 4.50 लीटर फ्लश होगा।

हर दो घंटे बाद टायलेट ब्लाक आटोमैटिक साफ हो जाएगा। ऐसी तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा कि टायलेट में कभी बदबू न आए और वह साफ बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed