फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जलती फसल देख बेहोश हुआ किसान

जलती फसल देख बेहोश हुआ किसान

Mon, 17 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जलती फसल देख बेहोश हुआ किसान
नारखी के गांव गढी अफोह में किसान अभयपाल की मौत पर विलाप करते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज(फिरोजाबाद)। सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम करहरा में एक किसान के खेत में आग लगने से पूरी फसल जलकर खाक हो गयी। वहीं नुकसान देखकर किसान गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


मामला ग्राम करहरा का है जहां विजय बहादुर ने बंटाई पर खेत लेकर उसमें पांच बीघा मक्का की फसल की थी। फसल पकने पर उसने मक्का तोड़कर एक जगह एकत्रित कर ली थी और उसे निकलाने की तैयारी में जुटा था लेकिन दोपहर के दो बजे अचानक ही उसे सूचना मिली कि उसकी फसल में किसी ने आग लगा दी है।
विज्ञापन


विजय बहादुर भागते हुऐ अपने खेत पर पहुंचे, जहां गांव के लोग आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। फसल को जलता देख विजय बहादुर को सदमा लगा और वो मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद ग्रामीण उसे सिरसागंज लेकर आए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विजय बहादुर बहुत ही गरीब है और सोमवार को वे प्रशासन से भी उनकी मदद की गुहार करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed