{"_id":"59514a2b4f1c1b9e4f8b457a","slug":"41498499627-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटे, वसूल किया बकाया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटे, वसूल किया बकाया बिल
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने को जिले भर में विभाग की टीमों ने अभियान चला रखा है। सोमवार को भी जांच के दौरान 16 लोगों के कनेक्शन काटे गए। पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं 65 हजार रुपये का बकाया बिल भी वसूल किया गया।
अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव के निर्देशन में विभाग की टीमों ने जांच अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला। इस दौरान बरहनाहल क्षेत्र के सलूक नगर, दलेल नहर, ऐमा हसन नगर और बिछवां क्षेत्र के दोधौना, धनमऊ और खटौना गांव में जांच की गई।
बिजली की चोरी करते मिलने पर बरनाहल थाने में रामशंकर, राजवीर, सोबरन और बिछवां थाने में अशोक कुमार और वीरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं बिजली का बकाया बिल जमा न करने पर 16 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। 65 हजार रुपये बकाया बिल भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा 28 लोगों को मौके पर ही नए कनेक्शन दिए गए। अधिशासी अभियंता एके पांडेय ने बताया बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते मिलने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।